उत्तर प्रदेशबहराइच
पयागपुर नगर पंचायत ने कराए दो विकास कार्य, सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण से लोगों को मिलेगी राहत

दैनिक बुद्ध का संदेश
पयागपुर/बहराइच। आदर्श नगर पंचायत पयागपुर द्वारा नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में दो महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरे किए गए हैं। वार्ड संख्या-15 कोटबाजार में मुस्ताक के घर से झब्बर खान के मकान तक सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। वहीं वार्ड संख्या-13 सचौली में राकेश सिंह के बाग से प्रदीप के घर तक इंटरलॉकिंग मार्ग एवं नाली निर्माण का कार्य संपन्न कराया गया। नगर पंचायत के अनुसार इन विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, जलभराव की समस्या में कमी आएगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।नगर पंचायत पयागपुर ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए वह प्रतिबद्ध है।




