उत्तर प्रदेशबहराइच
पयागपुर में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना सेवा कार्यक्रम आयोजित

दैनिक बुद्ध का संदेश
पयागपुर/ बहराइच। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की लोक कल्याणकारी शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत तहसील सभागार, पयागपुर में आयोजित सेवा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की गई। कार्यक्रम में तहसीलदार पयागपुर अंबिका चौधरी, खण्ड शिक्षा अधिकारी पयागपुर अनूप कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी विशेश्वरगंज कमलेश मिश्र, खण्ड शिक्षा अधिकारी हुजूरपुर राधेश्याम चौरसिया सहित सैकड़ों शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षक हितों से जुड़ी कैशलेस चिकित्सा योजना की जानकारी साझा की गई तथा शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित शिक्षकों ने योजना को उपयोगी बताते हुए इसका स्वागत किया।



