गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

उसका बाजार में बूढ़ी राप्ती नदी में मिले युवक के शव की हुई पहचान, रबर फैक्ट्री में था टेक्नीशियन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम हथिवड़ताल के पास बूढ़ी राप्ती नदी में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान बुधवार को उत्तराखंड निवासी 30 वर्षीय कैलाश चंद पुत्र जोगेंद्र प्रसाद के रूप में हुई। वह उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-20 शिवनगर (चोरपानी) का रहने वाला था और पिछले चार माह से उसका बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मधवापुर स्थित समय माता मंदिर के पास एक रबर फैक्ट्री में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम ग्राम प्रधान मनोज कुमार साहनी ने बूढ़ी राप्ती नदी में एक शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को उसकी पहचान कैलाश चंद के रूप में हुई।सहकर्मियों के मुताबिक, कैलाश चंद अचानक फैक्ट्री से गायब हो गया था। जब वह काम पर नहीं पहुंचा तो साथियों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद मिला। उन्हें लगा कि वह अपने घर चला गया होगा। ऐसे में उसके बूढ़ी राप्ती नदी तक पहुंचने और मौत कैसे हुई, यह अब भी रहस्य बना हुआ है।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button