वन प्रभाग गोन्डा अन्तर्गत वन रेंज क्षेत्र सादुल्लाह नगर में अवैध कटान की बाढ,जिम्मेदार अन्जाम

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में लगातार सरकार जहां हरियाली को लेकर लाखों का बजट वृक्षारोपण में व्याय कर रही है तो वहीं कुछ वन क्षेत्रो में लगातार अवैध कटान से वन प्रभाग गोन्डा के अधिकारियों पर सवालिया निशान लग रहा है।वन प्रभाग गोन्डा के वनाधिकारी के सीयूजी नंबर पर कॉल करने पर कॉल नहीं उठा।चर्चा है कि गोन्डा वन प्रभाग अन्तर्गत सादुल्लाह नगर वन रेंज क्षेत्र में अवैध कटान की बाढ सी आ गई है।लगातार सूचनाएं प्राप्त होने की स्थिति के मद्देनजर इस सम्बन्ध में वन संरक्षक देवीपाटन वृत्त को सूचना दी गई।बता दें मामला वन रेंज क्षेत्र सादुल्लाह नगर का है जहां मंगलवार को लगभग 80 वृक्षों के अवैध कटान की सूचना प्राप्त हुई थी,वहीं पर यह भी स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि वन क्षेत्राधिकारी के निडर फॉरेस्ट गार्ड सुखदेव मिश्रा के द्वारा अवैध कटान को लेकर जानकारी होने के बावजूद भी कार्यवाही नहीं करने और अनुचित लाभ लेकर मामले को थंडे बस्ते में डाल रहे हैं।जब मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में गया तब वन क्षेत्राधिकारी सादुल्लाह नगर की नींद टूटी और दूरभाष पर बताया कि सूचना मिलने पर मौके की जांच की गई जिसमें लगभग 30 वृक्षों की अवैध पातन होना पाया गया।अब सवाल यह उठता है कि इस तरह के अवैध कटानो पर और जिम्मेदार फॉरेस्ट गार्ड पर कार्यवाही क्यों नहीं की जाती है।फिर हाल जानकारों की मानें तो मनबढ लकड़कट्टो के आगे वन विभाग बौना साबित हो रहा है क्योंकि कुछ वन कर्मचारियों के वजह से अवैध कटान प्रवान चढ चुका है।वन संरक्षक देवीपाटन वृत्त डॉ सेम्मारन एम. की तत्काल संज्ञान लेने का नतीजा है कि मौके पर 80 वृक्ष अवैध पातन की जानकारी पर वन क्षेत्राधिकारी सक्रिय रूप में दिखे और मौके की जांचोपरांत बताया कि 30 वृक्षों की अवैध पातन पाई गई है। फिलहाल अवैध कटे सागौन वृक्षों पर खबर लिखे जाने तक कार्यवाही की पुष्टि नहीं हो सकी थी।




