गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम ने एनआरएलएम समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, राशन कार्ड धारक महिलाओं को समूहों से जोड़ने पर जोर

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में सोमवार को कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद की सभी राशन कार्ड धारक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाकर समूह गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद में 71,942 समूह दीदियों को श्लखपति दीदीश् बनाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसे समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।समीक्षा के दौरान नौगढ़, बर्डपुर और लोटन ब्लॉक में राशन कार्ड धारक महिलाओं के समूह गठन की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित बीएमएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को बताया गया कि जनपद में समूह गठन का लक्ष्य 16,905 निर्धारित किया गया है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।बैठक में डीसी एनआरएलएम देवनन्दन दूबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गणेश प्रसाद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button