उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को मुकामी थाना क्षेत्र के आजाद स्कूल के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक बुजुर्ग महिला ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला की कटने की सूचना पर जीआरपी पुलिस और उसका बाजार की पुलिस पहुंची महिला की शिनाख्त में जुट गई। मृतक महिला की पहचान राजमती पत्नी धर्मराज 75 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक महिला उसका बाजार के घुघुलिया गांव की निवासनी है। मृतक महिला के परिजन ने बताया कि कम सुनती है वही आस पास के लोगों ने बताया कि महिला रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी तभी ट्रेन आ गई जिससे महिला की जान चली गई।थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि सूचना पर जीआरपी पुलिस और उसका बाजार की पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।



