गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

टिकुइया चौराहे के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव

दैनिक बुद्ध का संदेश
इटवा। थाना क्षेत्र के टिकुइया चौराहे के पास शनिवार सुबह युवक का शव सड़क किनारे कचरे के ढेर के पास मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। उसकी मृतक की पहचान तेलियाडीह गांव निवासी राजू साहनी (36) के रूप में हुई है, जो शुक्रवार को किसी काम से इटवा आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।जानकारी के अनुसार, गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव निवासी राजू साहनी घर पर ही रहता था। परिवार के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को किसी आवश्यक कार्य से इटवा गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने परपरिजन चिंतित थे। इसी बीच शनिवार सुबह टिकुइया चौराहे के पास सड़क किनारे कचरे के ढेर के पास उसका शव पड़ा मिला।स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची इटवा पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!