मिश्रौलिया पुलिस ने महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, को लेकर किया जागरूक

दैनिक बुद्ध का संदेश
मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया राजेश कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में बुधवार को मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम जवाहर लाल नेहरू स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोगवा में जाकर लड़कियों और महिलाओं को एकत्रित करके मिशन शक्ति 5.0 के सम्बन्ध में जाकर बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारें में जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना व बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वन्दन अधिनियम, मातृ शक्ति को स्वावलम्बन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से सम्बन्धी जानकारी को बताया गया एवं जागरूक किया गया। वहीं मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एन्टीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जैसे 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101अग्निशमन सेवा के बारें जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान थाना मिश्रौलिया की मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक श्याम चन्द रत्ना, उप निरीक्षक राजकुमार, महिला कांस्टेबल नीलम उपस्थित रहीं।




