उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
नगर पालिकापरिषद बांसी के लिपिक की सेवानिवृत्त पर दी गई विदाई

बांसी।नगर पालिकापरिषद बांसी के लिपिक और सफाई प्रभारी राजकुमार पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर नपा कार्यालय सभागार में शुक्रवार की शाम विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि राजकुमार पांडेय ने 38 वर्ष नगर पालिका की सेवा की। इन्होंने अपने दायित्व और कर्तव्य का निर्वाहन एक सच्चे कर्मयोगी की तरह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया है। इसके बाद नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी, पूर्व नपा अध्यक्ष मो इदरीश पटवारी, ईओ जय प्रकाश यादव सहित सभी कर्मचारियों और सभासदों ने उन्हें माला पहनाकर और धार्मिक पुस्तक, अंगवस्त्र व उपहार देकर विदा किया। इस अवसर पर सभासद अरुण गुप्ता, ध्रुवचंद्र, बुद्धिराम प्रजापति, शाकिर अली, रवि अग्रहरी, श्याम बाबू आदि मौजूद रहे।




