गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

टूरिस्ट बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

गैसड़ी/बलरामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर दिन के 3रू30 बजे सोनपुर चौराहे पर मोटर साइकिल सवार ताहिर पुत्र नवाब अली निवासी भोजपुर संतरी कोतवाली गैसड़ी आयु करीब 18 वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ताहिर बाइक से तुलसीपुर से गैसड़ी की तरफ जा रहा था सामने से पचपेड़वा से तुलसीपुर की तरफ आ रही टूरिस्ट बस यूपी65 डीटी 1260 ने जोरदार टक्कर मार दी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक बाइक सवार को लगभग 200 मीटर दूर तक घसीटता रहा जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई । मृतक के चचेरे भाई आरिफ ने बताया कि ताहिर बिस्कोहर एक मदरसे में पढ़ता था जो शुक्रवार को तुलसीपुर किसी काम से गया हुआ था वापस घर की तरफ जा रहा था मेन रोड सोनपुर चौराहे के पास एक टूरिस्ट बस की चपेट में आ गया घटना स्थल पर मौत हो गयी मृतक ताहिर के पिता नवाब अली मुंबई में मजदूरी करते हैं मौके पर पहुंची तुलसीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। टूरिस्ट बस को टोल प्लाजा तुलसीपुर के पास लोगों ने घेर करके पकड़ लिया है । थाना तुलसीपुर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना से सम्बंधित लिखा पढ़ी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!