उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
शोहरतगढ पुलिस ने एक नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा वाद सं0 597/17 धारा 323, 504, 506, 452, 427 भादवि से सम्बन्धित एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी शंकर पुत्र चरित्तर निवासी चरिगवां थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक बलिराम गौड़, हेड कांस्टेबल गिरजेश कुमार, कांस्टेबल रामसेवक यादव मौजूद रहें।




