गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

एसपी ने थाना करमा का किया निरीक्षण दिया दिशा निर्देश,,, सोनभद्र

*पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना करमा क्षेत्रान्तर्गत किया गया भ्रमण व पीआरवी की चेकिंग कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा द्वारा थाना करमा का शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना परिसर का गहन भ्रमण कर थाना कार्यालय, अभिलेख कक्ष, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, मालखाना तथा शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने, अभिलेखों को अद्यावधिक बनाए रखने, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण तथा थाना स्तर पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब/मादक पदार्थों की रोकथाम, पशु तस्करी एवं नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही एवं सघन कॉम्बिंग संचालन करने के निर्देश निर्देश दिए गए।
निरीक्षणोपरांत पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना प्रभारी के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर पीआरवी वाहनों की चेकिंग की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!