गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विधायक विनय वर्मा ने कप्तान को लिखा पत्र

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने आगामी छठ महापर्व को लेकर क्षेत्र में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर को एक पत्र भेजा है। पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि छठ घाटों पर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचते हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अराजक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया जायेन कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के पूजा स्थलों व घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तथा महिला पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें। विधायक वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रकार की घटना घटित होती है, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित थाना या चौकी प्रभारी की होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!