दीपावली पर इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी, अलर्ट हुई एसएसबी, आने-जाने वालों की हुई सघन तलाशी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। दीपावली पर्व के मद्देनजर इण्डो-नेपाल बॉर्डर खुनुवां व बढ़नी पर सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसबी के जवान खुनुवां और बढ़नी बॉर्डर चौकियों पर पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। सीमा से आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है। त्योहार के दौरान संभावित भीड़ूभाड़ को देखते हुए पुलिस ने सीमा चौकियों और प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की है। सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। खुफिया विभाग, एसएसबी और स्थानीय पुलिस का संयुक्त दल तस्करी, अवैध शराब और प्रतिबंधित सामान की आवाजाही रोकने के लिए सक्रिय है। सीमा चौकियों पर वाहनों की जांच में तेजी लाई गई है। सीमा पार से आने वाले लोगों के दस्तावेजों और सामानों की जांच में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने बताया कि दीपावली के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए सभी थानों और चौकियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने जानकारी दी कि सीमा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई। सभी थानों और चौकियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने जानकारी दी कि सीमा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सीओ मयंक द्विवेदी ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने जोर दिया कि जनता के सहयोग से ही त्योहार को शान्तिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सकता है। प्रशासन का लक्ष्य दीपावली के उल्लास को सुरक्षा और शान्ति के साथ बनाये रखना है।




