गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

भिठौरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, लगाया हत्या का आरोप

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के भिठौरा गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान स्वाति मिश्रा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की मां राजवती ने बताया कि स्वाति की शादी कुछ माह पूर्व भिठौरा निवासी आदेश तिवारी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग और पति दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। कई बार स्वाति ने फोन पर इस बात की शिकायत भी परिवार से की थी, लेकिन रिश्ते को बचाने के लिए परिजनों ने हर बार समझौता कर लिया। राजवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी बेटी गर्भवती थी, लेकिन लालच में अंधे ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी। उन्होंने गिलौला थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!