बीआरसी परसा (बढ़नी) पर एफएलएन प्रशिक्षण के पांचवे चरण (आखिरी बैच) का हुआ समापन

परसा/सिद्धार्थनगर। ब्लाक संसाधन केन्द्र परसा (बढ़नी) में सोमवार को निपुण भारत मिशन के तहत नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित एफएलएन (फाउण्डेशनल लिटरेसी एण्ड न्यूमैरेसी) प्रशिक्षण के पांचवे चरण (आखिरी बैच) का समापन हुआ। प्रशिक्षण के बाद खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि विभिन्न विद्यालयों से आये 23 प्रतिभागी शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। वहीं प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन मोड में निर्धारित प्री टेस्ट दिया। प्रशिक्षण में प्रतिभागी शिक्षकों ने विद्यालय को निपुण बनाने के लिए शपथ लिया। विभिन्न विद्यालयों से आये 23 प्रतिभागी शिक्षकों को एक कमरे में प्रशिक्षक सन्दर्भदाता विनीत भास्कर, रामराज चौधरी, विष्णु त्रिपाठी, अरविन्द कुमार आर्य, कुमार कमलेश्वर सिंह ने बैठाकर भाषा व गणित के सन्दर्शिका अनुसार सप्ताह के कार्यक्रम संचालन का तरीका बताया। मौखिक भाषा के विकास, प्रवाह पूर्ण पठन, सन्दर्शिका के उपयोग, डायरी व तालीका और ट्रैकर के भरने का तरीका बताया गया। एनसीईआरटी द्वारा बच्चों को पढ़ने के लिए उपलब्ध करायीं गयीं नवीन पाठ पुस्तक की जानकारी साझा की गयीं। इस दौरान प्रतिभागी मुदस्सिर हुसैन, मनौवर खान, खान समसुन्निशा, फहमीदा खातून, देव नरायन शुक्ला, निर्मला गुप्ता, धर्मेन्द्र, आलोक कुमार, सत्पपाल वर्मा, अनिल कुमार यादव, ध्रुव कुमार, सुरेन्द्र प्रताप, अजय कुमार भारती, अखिलेश कुमार, सलाहुद्दीन खान, दयाशंकर विश्वकर्मा, राधेश्याम शुक्ल, अब्दुर्रहीम खान, अब्दुल मन्नान, अनुराग मणि त्रिपाठी, अनूप कुमार कुशवाहा, विष्णु प्रकाश, अरविन्द कुमार मौजूद रहें।




