गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनता को किसान विरोधी व यूरिया चोर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए – उग्रसेन सिंह

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह द्वारा रविवार को विधानसभा शोहरतगढ़ के ग्राम सभा केसारा में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। वहीं पीडीए जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए उग्रसेन सिंह ने कहा कि इस सरकार में दिन-दहाड़े चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाएं आम बात हो चुकी हैं। किसान भाइयों के लिए यूरिया और डाई खादों का काला बाजार भाजपा नेताओं की मिलीभगत से फल-फूल रहा है। वहीं प्रशासन की मौनता सरकार की अपमानजनक और जन विरोधी नीतियों का प्रमाण है। उग्रसेन सिंह ने जोर देकर कहा कि इस किसान विरोधी, यूरिया चोर भाजपा सरकार को जनता के संकल्प से उखाड़ फेंकना आवश्यक है। 2027 विधानसभा चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है, क्योंकि भाजपा सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और भाजपा के एजेंडे में रोजगार के अवसर बिलकुल नहीं हैं। छद्म राष्ट्रवाद के माध्यम से प्रदेश की जनता को गुमराह कर प्रदेश को अराजकता की ओर धकेला जा रहा है। भाजपा की विभाजनकारी नीतियां हमारे देश के लिए घातक साबित हो रही हैं। नौजवान, किसान और पिछड़ा व दलित समुदाय जाग चुका है। पीडीए केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक मजबूती से बढ़ता हुआ आन्दोलन है, जो भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया निश्चित है।प्रदेश की जनता पीडीए के महानायक अखिलेश यादव की उम्मीदों की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कहा कि आइए हम सभी मिलकर इस जन आन्दोलन को सफल बनाएं और प्रदेश में सुशासन, विकास एवं न्याय की सरकार बनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुग्रीम गौतम एवं संचालन मुबारक हुसैन ने किया। इस अवसर मुबारक हुसैन,अबु बकर, गनेश कश्यप, मो0 अली, रामनिवास कश्यप, कपिल यादव, बीरेन्द्र यादव, कलाम भाई, शादआलम, राजेश यादव, पदाचरथ काका, रोहन यादव, फेरई चौरसिया, रामलाल चौरसिया, भजन यादव, पप्पू काका, डब्लू भाई, गुड्डू भाई, सूरज भाई और सैकड़ो समाजवादी साथी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!