सभासद पति की कार्यप्रणाली से नाराज कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन, कार्य बाधित

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी में तैनात एक लाइनमैन ने बढ़नी निवासी सभासद पति पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए ढेबरुआ थाने पर लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसके समर्थन में अन्य कर्मचारियों ने भी नगर पंचायत बढ़नी कार्यलय पर धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़ित द्वारा मिली जानकारी अनुसार हिरदैनगर निवासी विजय कुमार पुत्र मनाहेर प्रसाद जो नगर पंचायत बढ़नी बाजार में लाइटमैन के पद पर कार्यरत है। जो अकेले सभी वार्डाे में लाइट का कार्यभार देख रहा है। वहीं नगर पंचायत बढ़नी निवासी श्रीराम गुप्ता जो महिला सभासद के पति हैं। उन्होंने अपने वार्ड में लाइट ठीक करने के लिए कहा था। जिसे बहुत पहले ठीक कर दिया गया था। फिर भी उनके द्वारा बीते रविवार को (लाईनमैन) बिजली कर्मचारी को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके सम्बन्ध में पीड़ित ने ढेबरुआ थाने ने पर लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नगर पंचायत बढ़नी के अन्य कर्मचारियों ने भी समर्थन में कार्य बहिष्कार करते हुए बढ़नी कार्यलय पर विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। उक्त सम्बन्ध में थाना प्रभारी ढेबरुआ के सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क किया गया, लेकिन बात नही होने के कारण कोई जानकारी नही मिल पाई है। वहीं ईओ अजय कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है कर्मचारियों को समझा-बुझाकर कर दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया जा रहा है। ताकि कार्य बाधित न होने पायें।




