पखवाड़ा अभियान के अंन्तर्गत नगर मंडल कार्यशाला का भव्य आयोजन

बलरामपुर। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आज नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन नगर स्थित पार्टी कार्यालय में किया गया। कार्यशाला में सदर के लोकप्रिय विधायक पलटूराम ने अध्यक्षता की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता तिवारी रही।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं सेवा पखवाड़ा अभियान के जिला सह-संयोजक बृजेंद्र तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,नगर अध्यक्ष आनंद राज,महामंत्री द्वय जयन्त सिंह धर्मू एवं मनीष तिवारी,नगर उपाध्यक्ष अनन्य गौरव एवं सुनील कसेरा,मंत्री संजय गुप्ता,तरंग श्रीवास्तव,मनोज यादव व अशोक गौतम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यक्रम संयोजक सपना पांडे,शरद गुप्ता एवं अविनाश शुक्ल द्वारा किया गया। कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों,कार्यक्रमों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।सदर विधायक पलटूराम ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्पों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा पखवाड़ा को एक जन-आंदोलन का रूप दें। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं,बल्कि सेवा,समर्पण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है।जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता तिवारी ने महिलाओं की भागीदारी को लेकर विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और कहा कि सेवा के हर अभियान में महिला मोर्चा अग्रणी भूमिका निभा रहा है।कार्यक्रम में स्वच्छता,स्वास्थ्य,पर्यावरण संरक्षण,वृहद वृक्षारोपण,आयुष्मान कार्ड वितरण जैसे कई विषयों पर योजनाएं प्रस्तुत की गईं। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने किया।



