गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ठेकेदार ने पुल निर्माण का एप्रोच छोड़ दिया था, हादसे का खतरा

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पिपरी लाला गांव के बगल नाले पर पुल का निर्माण करके अधूरा छोड़ दिया गया है। अभी तक पुल का एप्रोच नहीं बनाया गया है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। पिपरी लाला गांव के बगल नाले पर करीब दो वर्ष पूर्व पुल का निर्माण करके वैसे छोड़ दिया गया है। अभी तक इस पुल का एप्रोच नहीं बनाया गया है, जिससे इस पुल से राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने एप्रोच बनवाने के लिए कई बार जिम्मेदारों से कह चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र के डॉ0 रवि श्रीवास्तव, अमरजीत, चिनगुद, बनारसी, चढ़ा, मुनिराम आदि लोगों ने उसे सही कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!