गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सांसद खेल महोत्सव 2025 को लेकर शुरू हुआ ऑनलाइन पंजीकरण शिविर

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वाहन पर भारत सरकार के अगुवाई में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 लोकसभा डुमरियागंज को लेकर सांसद जगदम्बिका पाल के मार्गदर्शन में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को प्रतिभाग करने हेतु शुक्रवार को आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में कैम्प लगाकर खेलों में रुचि रखने वाले विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए सांसद खेल महोत्सव से जुड़ने को लेकर उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया । जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कई खेलों में जैसे दौड़ लघु एवं दीर्घ दूरी , वालीबाल,क्रिकेट फुटबॉल जैसे आधुनिक खेलों के साथ-साथ पारम्परिक खेल खो-खो, कबड्डी इत्यादि खेलों में प्रतिभाग करने हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया । वहीं इस दौरान उक्त खेल महोत्सव को लेकर जन जागरूकता रैली भी निकाली गई । इस दौरान विद्यालय के संचालक एवं निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष भाजपा नितेश पाण्डेय ने बताया कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को बल प्रदान करता है ।आइए हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों इंडिया(फिट युवा फॉर विकसित भारत) के सपने को साकार करते हुए स्वस्थ भारत एवं शशक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां एक तरफ़ खिलाड़ियों को एक नया प्लेटफार्म मिलेगा वहीं दूसरी ओर हमारे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा भी मिलेगा । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी ने बताया कि युवाओं में शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए खेल अत्यंत ही महत्वपूर्ण है । ऐसे में उनके सर्वांगीण विकास हेतु सांसद खेल महोत्सव का इस वर्ष भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के ज़्यादा से ज़्यादा युवा खिलाड़ियों को इससे जोड़कर उन्हें खेलों के प्रति जागरुक एवं प्रोत्साहित किया जाएगा । इस दौरान उमेश यादव शोभनाथ यादव संतोष कुमार यादव संदीप् राव रुचि उपाध्याय रीता जायसवाल श्वेता पटवा बिंदु विश्वकर्मा अन्नू जायसवाल रूबीना खातून प्रेमलता पासवान सरिता जायसवाल संगीता मौर्य चन्द्रावती देवी अजय कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!