गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

ड्रोन कैमरों के उपयोग पर लगे प्रतिबंध से राहत दिलाने की मांगः फोटोग्राफर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

प्रतिबंध के कारण ड्रोन के संचालकों के समक्ष जीविका का संकट-राणा अमीर चंद

बस्ती। गुरूवार को उत्तर प्रदेश फोटोग्राफर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राणा अमीर चंद के नेतृत्व में फोटोग्राफरों और शादी विवाह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ड्रोन कैमरा चलाकर जीवन यापन करने वाले फोटोग्राफरों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि ड्रोन कैमरों के उपयोग पर लगे प्रतिबंध से राहत दिलाया जाय। जो भी नियम बनाये जायेंगे एसोसिएशन उसका पालन करेगा। ज्ञापन देने के बाद एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राणा अमीर चंद ने कहा कि ड्रोन कैमरा संचालन को लेकर तरह-तरह की अफवाहे तैर रहीं है किन्तु व्यवहारिक स्तर पर यह नहीं बताया जा रहा है कि ड्रोन कैमरा किन नियमों से संचालित होगा। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि ड्रोन के संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध से उनके व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इस प्रतिबंध के कारण हजारों फोटोग्राफरों की आजीविका प्रभावित हुई है और ग्राहकों की भी मांग पूरी नहीं हो पा रही है। विवाह समारोह, मैरिज हॉल और निजी आयोजनों में पंजीकृत फोटोग्राफरों को निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ड्रोन का उपयोग करने की अनुमति दी जाए। ड्रोन के संचालन के लिए सरकार की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश और अनुमति की प्रक्रिया तय की जाए। इस प्रतिबंध से प्रभावित फोटोग्राफरों को आजीविका के संकट से राहत प्रदान की जाएज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से एसोसिएशन के ओम प्रकाश ठाकुर, अफरोज अहमद, सोनू कुमार, दिनेश कुमार, सुमित कुमार पटवा, दुर्गेश मौर्या, निखिल कुमार, संदीप चौधरी, रविन्द्र चौधरी, शिवकुमार, महेश गौड़, अनित कुमार सिंह, मो. शाहिद, शिवम कुमार के साथ ही अनेक फोटोग्राफर और ड्रोन कैमरा संचालन करने वाले लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!