ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी कर किसानों को किया गया जागरूक

सिद्धार्थनगर ।बुधवार को बढनी ब्लॉक के बी पैक्स औदहीकला एवं ढेकहरी में इफको द्वारा ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि में बी पैक्स के अध्यक्ष गोमती प्रसाद अध्यक्ष रहे। इफको क्षेत्रीय अधिकारी शिशुपाल ने दानेदार उर्वरक उपलब्धता दानेदार यूरिया एवं दानेदार डीएपी के अंधाधुंध प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया इफको के नवीन उत्पाद नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी नैनो जिंक एवं नैनो कापर के प्रयोग से पर्यावरण मृदा जल आदि सुरक्षित रहेगा तथा इसके लाभ, प्रयोग विधि के बारे में भी जानकारी दी साथ ही इफको नैनो उर्वरकों का प्रचार- प्रसार करके एवं किसानो के प्रक्षेत्र पर प्रदर्शन लगा कर किसानो के मध्य लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया जाय इन्होंने विभिन्न पोषक तत्वो के महत्व एवं उनकी कमी को पहचानने के तरीके एवं उनके प्रयोग के बारे में बताया गया तथा किसानो को मिट्टी जांच के बारे में भी बताया। इस किसान गोष्ठी में राजेश कुमार पांडेय,मुस्तकमा, रनजीत कुमार चौधरी,मिथलेश यादव ,मोहम्मद शमीम आदि मौजूद रहे।



