डीएम ने ग्राम पंचायत मदरहना जनूबी का किया औचक निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत मदरहना जनूबी का जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 ने शनिवार को औचक दौरा किया। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत मदरहना जनूबी में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पंचायत भवन और बाउण्ड्रीवाल के निर्माण कार्य की जांच की। स्टीमेट और मेजरमेंट बुक का मिलान करने पर पाया कि निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने पंचायत सचिव रामस्वरूप गुप्ता का वेतन रोक दिया। मनरेगा के तहत चल रहे इस निर्माण को 30 नवम्बर 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने लौटू के घर से मासहिया बंधा तक बन रही इन्टरलाकिंग सड़क का भी निरीक्षण किया। यह सड़क जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई थी। अब ग्राम पंचायत इसकी मरम्मत करा रही है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी काम समय पर पूरे होने चाहिए। कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाये और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी और ग्राम पंचायत कर्मचारी मौजूद रहें।



