गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्राम पंचायत मलगहिया में विकास के नाम पर हो रहा जमकर भ्रष्टाचार, जल्द खुलेगी पोल

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत मलगहिया में विकास के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। गुरुवार को मीडिया टीम ने सामुदायिक शौचालय पर पहुंच कर देखा तो वहां ताला लटक रहा था। बगल में लगा हुआ नल आधा भाग गायब था। पानी की कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही थी, शौचालय खुलने व बन्द होने एवं किसी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी केयर टेकर का सम्पर्क नम्बर दिवाल पर अंकित नही था। जगह-जगह गन्दगी फैली हुई थी। जबकि शौचालय के देख-रेख के लिए केयर टेकर की नियुक्ति की गई है और उसका मानदेय भी भुगतान किया जा रहा है। वहीं बगल में बने पंचायत भवन पर भी ताले लटक रहे थे। जबकि उसके देख देख के लिए पंचायत सहायक अतुल चौहान नाम के व्यक्ति की नियुक्ति की गई है और उसका मानदेय भी भुगतान किया जा रहा है। पंचायत भवन परिसर में आस-पास गन्दगी फैली हुई है। उक्त सम्बन्ध में एडीओ पंचायत राम विलास राय के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करने पर काल रिसीव नहीं होने के कारण कोई जानकारी नही मिल पायीं थी। वहीं डीपीआरओ वाचस्पति झा ने फोन के माध्यम से बताया कि मामला संज्ञान में आया इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!