गणेश चतुर्दशी और बारावफात को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। सन्निकट त्यौहार गणेश चतुर्दशी और बारावफात को लेकर उसका पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। इस बाबत उसका बाजार पुलिस ने सोमवार को कस्बे में पैदल मार्च कर लोगो को शांति और सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय ने नागरिकों से आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखें। सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़ा करने पर कार्यवाही भी की जाएगी।हर हाल में क्षेत्र शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशाशन कटिबद्ध है।अराजक तत्वों पर पैनी नजर है ,शिकायत मिलते ही कठोर कार्रवाई की जाएगी । अगर कोई भी अराजक तत्व उपद्रव करने का प्रयास करेगा तो उनपर कठोर कार्यवाही की जाएगी।पुलिस प्रशासन क्षेत्रीय जनमानस को सुरक्षित माहौल में त्योहारों को आपसी सद्भाव के बीच संपन्न कराने के प्रति कटिबद्ध है।त्यौहार में खलल पैदा करने वाले उपद्रवी कत्तई नहीं बक्से जाएंगे।




