उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ पर जलापूर्ति दो दिनों से ठप, रेल यात्रियों परेशान

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। कस्बा शोहरतगढ़़ के रेलवे स्टेशन पर सम्बन्धित रेल विभाग की लापरवाही के कारण दो दिनों से जलापूर्ति ठप्प है। ऐसे में रेल यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रेल यात्री रविन्द्र कुमार, महबूब आलम, अमरनाथ, सुरेश, धर्मेद्र आदि ने कहा कि गर्मी का मौसम है प्यास अधिक लग रहा है यात्रियों को बोतल का पानी खरीदकर प्यास बुझाना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं व दिव्यांगों को झेलना पड़ रहा है। दो दिनों से जलापूर्ति ठप्प होने पर रेलकर्मियों नित्य क्रिया के लिए स्टेशन परिसर से दूर जाकर बाल्टी में पानी भरकर लाना मजबूरी बन गया है। स्टेशन अधीक्षक सद्दाम हुसैन ने कहा कि जलापूर्ति ठप्प होने से काफी दिक्कत हो रही है।




