नगर प्रशासन पर मनमानी का आरोप, बिना पैमाइश तोड़ी गई बाउण्ड्रीवॉल

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत डुमरियागंज के वार्ड नं0-05 राजेन्द्र नगर निवासी कादिर ने नगर प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाये हैं। उनका कहना है कि उनकी बाउण्ड्रीवॉल को नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिना किसी पैमाइश के तोड़ दिया। जिसको लेकर पीड़ित ने नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों इस सम्बन्ध में दर्जनों प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन अब तक न तो कोई सुनवाई हुई और न ही कोई सन्तोषजनक जवाब मिला। वहीं स्थानीय लोगों का भी कहना है कि प्रशासन को पहले निष्पक्ष पैमाइश करानी चाहिए थी, लेकिन बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किये कार्रवाई की गई, जो सरासर गलत है। अब देखना ये होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या सफाई देता है और पीड़ित को न्याय मिलेगा या नहीं। मामले को जब जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 से बात की गई तो उन्होंने कहा प्रकरण की जानकारी मेरे संज्ञान में है उसमें हमने ईओ को निर्देशित किया था। तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित एसडीएम की जानकारी में भी है। वहां 3 फीट छोड़कर इनको वहां कार्य करना था। तीन बार जांच हुई है, और जांच के आधार पर कार्यवाही सही हुई है। चौथी बार भी शिकायतकर्ता ने शिकायत किया है तो उसमें हम कुछ कर नहीं सकते।




