संग्रामपुर चौराहे की स्ट्रीट लाइट हुआ खराब, ग्रामीणों को खतरा, सही करने की मांग

इटवा/सिद्धार्थनगर। तहसील इटवा अन्तर्गत इटवा-ढेबरुआ सड़क पर स्थित संग्रामपुर चौराहे पर दो दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब हो गया है, जिसको लेकर चौराहे पर अन्धकार रहता है और ग्रामीणों व राहगीरों से चोर-उचक्कों व जानवरों से खतरा बना रहता है। आपको बता दें कि संग्रामपुर चौराहे की स्ट्रीट लाइट दो दिनों से बन्द पड़ी है। इसके साथ ही इलाके में बोल्टेज बार-बार घट-बढ़ रहा है, जिससे कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से अनुरोध किया है कि तुरन्त समस्या का संज्ञान लें और इसे शीघ्र दुरुस्त कराने की करें। उन्होंने कहा कि जैसे बिल वसूलने में तत्परता दिखाई जाती है, वैसे ही सर्विस और सुविधा देने में भी तत्परता अपेक्षित है।वहीं क्षेत्रवासियों ने चेताया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो बड़े स्तर पर विरोध और शिकायत दर्ज कराई जायेगी।




