गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

गांव के मोहन यादव बने सोशल मीडिया के सितारे, वीडियो से बदली किस्मत

सिद्धार्थनगर/भनवापुर। डुमरियागंज तहसील के गांव सिकहरा कोहड़ा के रहने वाले मोहन यादव आज सोशल मीडिया पर एक चर्चित नाम बन चुके हैं। आर्थिक तंगी और सामाजिक ताने के बावजूद मोहन ने हार नहीं मानी और आज उनकी मेहनत उन्हें हर महीने एक लाख रुपये की कमाई दे रही है। गरीबी में छूटी पढ़ाई, दुकान से शुरू हुई संघर्ष की कहानी सन् 1990 में जन्मे मोहन यादव ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज से की और बी.ए. की पढ़ाई मौलाना अबुल कलाम आजाद महाविद्यालय से कर रहे थे। लेकिन आर्थिक परिस्थितियों के कारण 2009 में पढ़ाई छोड़नी पड़ी और किराने की दुकान शुरू की। शादी और जिम्मेदारियों के बीच आया वीडियो का ख्याल साल 2009 में ही उनकी शादी हुई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच फरवरी 2024 में उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया। शुरुआत में मकसद था सिर्फ वीडियो को वायरल करना, लेकिन छह महीने बाद जब यूट्यूब चौनल मोनेटाइज हो गया, तब उन्हें लगा कि इससे आमदनी भी हो सकती है। संघर्षों से भरी राह, पत्नी बनीं प्रेरणा वीडियो बनाने की शुरुआत आसान नहीं रही। दुकान टूट गई, आर्थिक हालात बिगड़ गए। समाज के लोगों ने ताने कसने शुरू कर दिए, यहां तक कि इलाज कराने की सलाह तक दे दी गई। रिश्तेदारों ने ताना मारा कि बाहर जाकर कमाओ, वीडियो बनाकर कुछ नहीं होगा। लेकिन मोहन की पत्नी ने उन्हें हार मानने नहीं दी। खुद पढ़ी-लिखी न होते हुए भी हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और विश्वास दिलाया कि वे जो करेंगे, परिवार के भले के लिए करेंगे। आज एक लाख रुपये की मासिक कमाई आज मोहन यादव कॉमेडी, पारिवारिक और सामाजिक विषयों पर आधारित वीडियो बनाते हैं और महीने में लगभग एक लाख रुपये की आमदनी कर रहे हैं। उनके परिवार में मां, बाबू जी, पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। मोहन यादव आज न सिर्फ एक सोशल मीडिया क्रिएटर हैं, बल्कि गांव के युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी हैं कि मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच से किस्मत बदली जा सकती है। नए क्रिएटर्स को सुझाव और भविष्य की योजना मोहन यादव का मानना है कि जो भी कार्य आप कर रहे हैं, उसे जारी रखें और खाली समय में वीडियो बनाएं ताकि आजीविका पर असर न पड़े। भविष्य में वह शॉर्ट फिल्म बनाने की तैयारी में हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी टीम भी तैयार कर ली है। टीम में रोहित गुप्ता, विमलेश कुमार यादव, संगीता वर्मा, सिराज अली, शिव प्रताप यादव और प्रियंका बाल्मीकि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!