गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जोगिया पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर 4 अभियुक्तों को भेजा जेल

सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को जोगिया उदयपुर पुलिस ने पंजीकृत मु0अ0सं0-134/2025 धारा 303(2) ठछै से सम्बंधित चोरी के 04 नफर आरोपियों को बहद ग्राम योगमाया बन्धा पुलिया से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुई मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित सामान बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर शिखर पाण्डेय पुत्र राजू पाण्डेय निवासी ग्राम चोरवर तकियवा थाना जोगिया उदयपुर, प्रदीप कन्नौजिया पुत्र विश्राम कन्नौजिया निवासी ग्राम चुरिहारी थाना उसका बाजार, अंगद पुत्र पूर्णवासी निवासी जगमोहनी थाना जोगिया उदयपुर, आकाश चौधरी पुत्र धर्मराज चौधरी निवासी ग्राम लालपुर थाना जोगिया उदयपुर को जेल भेज दिया है। उनके पास से चोरी हुई 03 अदद कैमरा निकॉन कम्पनी, तीन अदद कैमरा लेन्स, तीन अदद कैमरा बेल्ट, दो अदद फ्लैक्स बैट्री चार्जर, दो अदद कैमरा का बैट्री चार्जर, पाँच अदद कैमरा की बैट्री, 14 अदद फ्लैक्स की बैट्री सेल, दो अदद फ्लैक्स लाइट, दो अदद डाटा केवल, एक अदद फ्लैक्स लाइट का चार्जर बरामद की है। उक्त के संदर्भ में जोगिया उदयपुर थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में यह कार्यवाही की गयी है। इस दौरान उ0नि0 अवधेश यादव, का0 प्रदीप उपाध्याय, का0 भुवाल यादव, का0 वीरेन्द्र यादव, का0 विकास सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!