गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

लेखपाल ने खारिज दाखिल के लिए मांगी रिश्वत, निलम्बित

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में राजस्व विभाग की छवि एक बार फिर दागदार हुई है। शोहरतगढ़ तहसील में तैनात लेखपाल अनीश कौशल का एक रिश्वत मांगते हुए ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में लेखपाल खारिज दाखिल के बदले ₹50000/- की मांग करता सुना जा सकता है। यही नहीं वह ₹35000/- ऑनलाइन स्कैनर के जरिए ले लेने की बात भी स्वीकार करता है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ऑडियो में लेखपाल यह भी कह रहा है कि इस रकम में नायब तहसीलदार और उनके कार्यालय को भी हिस्सा दिया जाता है। इससे तहसील के अन्दर संगठित भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं। सूत्रों का कहना है कि यह आम प्रक्रिया बन गई है। पहले काश्तकार को नियमों के नाम पर परेशान किया जाता है और फिर समाधान के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। यह काम अक्सर विचौलियों के माध्यम से किया जाता है ताकि सीधे सरकारी कर्मियों पर आरोप न लगे। मगर इस बार ऑडियो ने पूरा खेल उजागर कर दिया। ऑडियो के वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया। शोहरतगढ़ के एसडीएम राहुल सिंह ने बुधवार रात लेखपाल अनीश कौशल को निलम्बित कर दिया। एसडीएम ने कहा, मामले की जांच चल रही है। यदि इसमें अन्य कर्मियों की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी। यह पहला मामला नहीं है, जब जिले में राजस्व कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों। लेकिन इस बार डिजिटल भुगतान और पुख्ता ऑडियो साक्ष्य के कारण मामला बेहद गम्भीर बन गया है। नायब तहसीलदार तक पैसे पहुंचाने की स्वीकारोक्ति ने प्रशासनिक व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!