जोगिया सीएससी पर जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए पैसे की मांग को लेकर महिला परेशान

जोगिया/सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया पर एक महिला ने लगाया जन्मप्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई दिनो से भटक रही थी जन्म प्रमाण पत्र नाम पर पैसा मांगने आरोप लगाई है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया में तैनात शांती वर्मा नर्स के द्वारा जन्मप्रमाण पत्र बनया जा रहा था तीन हजार प्रति जन्म प्रमाण के हिसाब से रुपए की मांग की जा रही थी। उदयपुर निवासी इंद्रावती पत्नी दिनेश ने जिला अधिकारी आनलाइन शिकायत की है और कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया में तैनात शांति वर्मा स्टाफ नर्स ने तीन बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का तीन हजार रुपए की मांग किया। शांति वर्मा ने कहा कि पैसा ऊपर तक देना पड़ता है जबकि मेरे द्वारा अस्पताल का कार्ड दिया गया कि ये बच्चे इसी अस्पताल में पैदा हुए है तो नर्स ने बताया कि बनवाना है तो पैसा लगेगा नहीं तो जाओ नहीं बन पाएगा। पीड़ित महिला ने बताया कि हम अपने पति के रोजी रोटी के लिए मुंबई गए हुए थे। स्कुल मे जन्म प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है कई दिनो से अस्पताल का चक्कर कट रहे थे। हमारे सभी बच्चो का जन्म इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे हुआ है जो भी कागज मांगा गया था हम सब लेकल आए हैं फिर भी पैसे का मांग किया जा रहा है हम बहुत ज्यादा परेशान हो गए तब जाकर डी एम साहब को आनलाइन शिकायत किए है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया अधीक्षक डा0 सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिली है शांति वर्मा को उस टेबिल से हटा दिया गया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।




