उत्तर प्रदेशबहराइच
स्पार्क कालेज में शिक्षक व छात्र-छात्राओं के साथ डायरेक्टर ने किया पौधरोपण

बहराइच। मरौचा-बौंडी मार्ग के अलादादपुर स्थित स्पार्क ग्रुप आफ कालेज में शुक्रवार को वन महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें कालेज डायरेक्टर डा. अभिलाषा वर्मा, प्राचार्य मुहसिम, प्राचार्य वन्दना व छात्र – छात्राओं ने विद्यालय के गार्डेन में पीपल,आम, नींबू, शहतूत समेत छायादार व फलदार के लगभग 300 पौधे लगाए गए। कालेज की डायरेक्टर व भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डा. अभिलाषा वर्मा ने कहा कि पौधों का मानव जीवन में बहुत महत्व है। पौधा के बिना हमारा जीवन अधूरा है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने में पेड़ पौधे अपना अहम योगदान निभाते हैं। इसलिए बीमारियों से बचाव के लिए भी अधिक से अधिक पौधारोपण करना है। सभी ने पौधा संरक्षण की शपथ भी ली। इस मौके पर शिक्षक शिवम, सोनिया, निष्कर्ष,राजकुमार, अर्चना व छात्र – छात्राओं समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।




