सांसद पाल ने बर्डपुर नं0-3 में सुभाष मॉडल पार्क का फीता काटकर किया उदघाटन

सिद्धार्थनगर। दिनांक 30 अप्रैल 2025 को सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता द्वारा एवं विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल की उपस्थिति में ग्राम पंचायत बर्डपुर नं0-3 में सुभाष मॉडल पार्क 38.47 लाख की लागत से निर्मित खेल मैदान का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। खेल मैदान में पाथवे, ओपन जिम, शौचालय, बाउण्ड्रीवाल, बेंच, लाइट, झूला, हैंडपम्प, बेंच पेन्टिंग/चित्रकारी आदि का कार्य कराया गया है। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि इस पार्क को मनरेगा से बनाया गया है। पार्क से किसान भाईयों के बच्चे खेल का प्रैक्टिस कर सकते हैं। प्रैक्टिस करके जिले का व देश का नाम रोशन करेंगे। इसके साथ ही साथ भारत सरकार/प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के प्रति संवेदनशील है। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाने का कार्य कर रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी खेल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर जनपद स्तर से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच सकें। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर विजय सिंह, विनय श्रीवास्तव, मोहम्मद अजहर, अशुतोष, विशाल सिंह, मनोहर बरनवाल, निसार अहमद, ग्राम प्रधान मोमिना खातून, अंशिका पटेल, रेखा चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।




