उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
तहसील परिसर में लगा वाटर कुलर बहा रहा अपने बदहाली पर आंसू

सिद्धार्थनगर। तहसील डुमारियागंज परिसर में लगा वाटर कुलर अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है। आपको बता दें कि डुमरियागंज तहसील में हजारों लोगों का आवागमन रहता है। वहीं इस गर्मी में प्यास के लिए वाटर कूलर कई जगह लगवाया गया। कुछ तो ठीक है, मगर कुछ बीमार है। वाटर कूलर नगर पंचायत और तहसील परिसर के आमने-सामने लगा वाटर कूलर पर किसी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ रही है। वहीं डुमरियागंज कस्बावासियों ने नगर पंचायत के कर्मचारियों का मजाक बना रहें हैं। वहीं वाटर कूलर मशीन दिखावे को लेकर ठीक कराकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आखिर कब तक लापरवाही से काम चलता रहेगा। नगर पंचायत डुमरियागंज तहसील परिसर में लगा वाटर कुलर का मामला है।




