गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

इंडियन सोशल सर्विस आइकॉनिक अवॉर्ड से सम्मानित होंगे जिले के वरिष्ठ पत्रकार पी एन पांडे

देश की राजधानी दिल्ली में पुनः एक बार फिर चमकेगा संत कबीर नगर

संत कबीर नगर। निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा इंडियन सोशल सर्विस आइकॉनिक अवॉर्ड 2025 से सम्मानित होंगे जिले के वरिष्ठ पत्रकार/प्रबन्ध संपादक परमानंद पाण्डेय। प्रबन्ध संपादक पी एन पांडेय को इसके पूर्व में विदेश की सरजमीं पर अंतर्राष्ट्रीय शार्क गौरव सम्मान व बिहार के राजगीर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मगध गौरव सम्मान से सम्मानित होने का भी गौरव प्राप्त हो चुका हैं। वरिष्ठ पत्रकार पी एन पांडेय का चयन इंडियन सोशल सर्विस आइकॉनिक अवॉर्ड 2025 में होने पर उनके शुभचिंतकों ने उनको सोसल मीडिया व फोन काल्स के माध्यम से बधाई दी। पी एन पांडेय ने कहा कि इंडियन सोशल सर्विस आइकॉनिक अवॉर्ड से सम्मानित होना बहुत ही गौरव की बात हैं।इसके पूर्व में भी बड़े भ्राता संत शिरोमणि धरा धाम प्रमुख सौरभ पाण्डेय जी के आशीर्वाद से विदेश की सरजमी पर शार्क गौरव सम्मान व अभी हाल ही में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मगध गौरव सम्मान से भी सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ।साथ ही साथ इंडियन सोशल सर्विस आइकॉनिक संस्था का भी आभार जिनके द्वारा मेरा चयन किया गया।बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से विधायक अनिल त्रिपाठी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी शैलेश सिंह राजन,धर्मेंद्र सिंह मुन्ना, रामबिलास प्रजापति,अखिल भारतीय पत्रकार महासभा जिलाध्यक्ष मिथिलेश धुरिया,आलोक बर्नवाल,के सी चौधरी,प्रशांत श्रीवास्तव,प्रदीप वर्मा,चंदन बर्नवाल,सुनील अग्रहरि,शंकर सहाय प्रधान प्रतिनिधि,राहुल यादव समेत पत्रकार बंधुओं व विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!