गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

एक देश एक चुनाव बहुत जरूरी है: सांसद जगदंबिका पाल

एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत प्रबुद्ध वर्ग का समागम कार्यशाला गोष्ठी का आयोजन

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत प्रबुद्ध वर्ग का समागम कार्यशाला गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल तथा विशिष्ट अतिथि लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा रहे वहां उपस्थित प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने सांसद जगदंबिका पाल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया सांसद जगदंबिका पाल ने कहा एक देश एक चुनाव बहुत जरूरी है , बार बार चुनाव होने से समूचा समाज प्रभावित होता है। प्रबुद्ध सम्मेलन एवं एक देश एक चुनाव कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पाल ने कहा एक देश एक चुनाव होने से देश के 150 करोड़ जनता का लाभ सीधा होगा । मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार चाहती है एक देश एक चुनाव हो उन्हें देश की चिंता है इससे भाजपा का कोई लाभ नही होगा एक देश एक चुनाव से सभी समाज के लोगों को लाभ मिलेगा जबकि देश की अन्य पार्टियां नहीं चाहती है एक देश एक चुनाव हो यह भाजपा सरकार की देन है कि आज भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है विकसित भारत का जो सपना है उसको लेकर हमारी सरकार चल रही आज देश का विकाश मोदी के अगुवाई में निरंतर बढ़ रही है उन्होंने कहा कि आज हमें जनपद सिद्धार्थनगर के जनता की हितों को ध्यान में रखते हुए जनपद की बातें प्रबुद्ध जनों के के बीच उनसे पूछ कर किया जा रहा है ताकि जनपद के विकास बेहतर हो सके उन्होंने कहा कि अलग अलग समय में चुनाव होने से व्यापार ,शिक्षा और स्वास्थ और अन्य सामाजिक कार्य पूरी तरह से प्रभावित होता है । जिसे भाजपा सरकार ही ष्एक देश एक चुनाव ष् का शुरुआत कर दी है । जो निश्चित ही सफल होगी। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आज संतकबीरनगर से बहराइच तक नई रेलवे लाइन का निर्माण हो रहा है आज सभी तहसील रेलवे से जुड़ रही हैं और जल्द ही 1 हजार सीट का जिला मुख्यालय के जेल के बगल में एक आडिटोरियम का आधार शिला भी जल्द रक्खा जाएगा यह सब मोदी जी के नेतृत्व में आप लोगों ने मुझ पर विश्वास रखा हर पल मैं जनपद के विकास के बारे में सोचता हूं जो आज संभव हो पाया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बार बार चुनाव होते हैं तो देश का आवश्यक खर्च होता है । जिसे रोकने के लिए भाजपा ने चिंता किया है । एक देश एक चुनाव बहुत जरूरी है। कार्यक्रम को संबोधित करती हुई भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अरुणा मिश्रा ने कहा कि बार बार चुनाव से सबसे ज्यादा शिक्षा , स्वास्थ्य और सुरक्षा सहित अन्य सामाजिक कार्य बहुत अधिक प्रभावित होता है प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में यह कार्य निश्चित संभव होगा । यह कार्य भाजपा का सराहनीय कदम होगा । कार्यक्रम के संयोजक फतेहबहादुर सिंह ने मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में स्वास्थ्य और व्यापार मंडलों सहित सभासदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य प्रबुद्ध जनों का पाल ने स्वयं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, उसका नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल , प्रतिनिधि नगर पंचायत शोहरतगढ़ रवि अग्रवाल, राजेंद्र पांडेय , विपिन सिंह , दीपक मौर्य , फतेहबहादुर सिंह , श्यामसुंदर मित्तल, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर त्रिपाठी पद्माकर शुक्ला देवेंद्र मिश्रा , राजा राम लोधी , राणा प्रताप सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अरविंद पांडे गगन श्रीवास्तव श्रीवास्तव मनोज चौबे रिंकू पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!