बाबा साहब सच्चे अर्थों में लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे – कन्हैया पासवान

सिद्धार्थनगर। बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित का उनको नमन किया। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। बाबा साहब सच्चे अर्थों में श्भारत रत्नश् एवं लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे,समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। राष्ट्र और समाज के कमजोर वर्ग की उन्नति के लिए बाबा साहब ने जो सपना देखा था उसे नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार साकार कर रही है। उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी ,जिला महामंत्री विपिन सिंह,जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, घनश्याम मिश्रा,जिला मंत्री द्वय फतेबहादुर सिंह,अजय उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,जिला संयोजक निर्वाचन सच्चिदानंद चौबे,फूलचंद जयसवाल,संतोष शुक्ला,महेंद्र लोधी,राजेश दूबे,अनुराग गगन,अरविंद पाण्डेय,रमेश पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहें।




