11 मार्च को रामरेखा मंदिर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 121 जोड़ो का होगा विवाह संस्कार

छावनी। छावनी क्षेत्र के रामरेखा मंदिर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 11 मार्च को होना सुनिश्चित हुआ है इसमें हरैया तहसील क्षेत्र से ब्लाँक विक्रमजोत ,परशुरामपुर ,हरैया ,दुबौलिया ,नगर पंचायत हरैया के जोड़ो का विवाह कराया जाएगा विक्रमजोत ने 27 जोडे,परसरामपुर ब्लॉक के 40 जोडे,हरैया ब्लाक के 40 जोड़े दुबौलिया ब्लाक के आंशिक 10 जोड़े ,नगर पंचायत हरैया के 4 जोडे कुल मिलाकर 121 जोड़ो का विवाह 11 मार्च 2025 को रामरेखा मंदिर पर संपन्न होगा विक्रमजोत के एडीओ समाज कल्याण संदीप सिंह ने बताया कि विक्रमजोत ब्लॉक के 27 जोड़े मुख्यमंत्री सामोहिक विवाह में शामिल होंगे दो पालियो में सामूहिक विवाह सम्पन्न होगा विक्रमजोत वीडीओ सुनील कुमार कौशल ने बताया कि रामरेखा मंदिर पर 11 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि हरैया विधायक अजय सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी होंगे।



