गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजपा आरक्षण विरोधी, भाषा के नाम पर विभाजन कर रही – शकील शाह

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़़ के ग्राम पंचायत खड़कुइया नानकर में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मंगलवार को पीडीए जन पंचायत चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष शकील शाह ने प्रदेश सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और भ्रष्टाचार के चरम पर होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है, संविधान और बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर का अपमान करती है। जिलाध्यक्ष शकील शाह ने आरोप लगाया कि भाजपा पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकों का आरक्षण खत्म करना चाहती है, जिसका 69000 शिक्षक भर्ती एक उदाहरण है। उन्होंने मुख्यमंत्री के विधानसभा में उर्दू के प्रति दिए गए बयान को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा भाषा के नाम पर विभाजन कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष मौलाना अब्दुल अलीम ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। चौपाल में अब्दुल्लाह, सैफुल्लाह, अब्दुल जब्बार, अब्दुल सऊद, आमिर खान, मो0 उमेर, बैतुल्लाह, मैनुद्दीन, चंदी यादव, मुस्तफा, इब्राहिम, अवधेश मिश्रा, मो0 मुख्तार, हैदर अली, रामदास, अतिकुर्रहमान, शमशेर, मो0 मोईद, हबीब, असलम, मो0 रफीक, असगर अली, जैस मोहम्मद, फुरकान अहमद, अब्दुल हमीद, मो0 याकूब सहित कई लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!