डिजिटल वॉरियर/साइबर अपराध जागरूकता विषयक कार्यशाला का किया आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में स्थानीय थाना पुलिस एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को डिजिटल वॉरियर/साइबर अपराध जागरूकता विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शोहरतगढ़ आदर्श थाना से सिपाही रुद्र यादव थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध एक तेजी से बढ़ता हुआ खतरा है जो आधुनिक समाज के लिए गम्भीर चुनौतियाँ प्रस्तुत करता है। साइबर अपराध में हैकिंग, डेटा चोरी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग और मालवेयर हमले शामिल होते हैं। ये अपराध न केवल व्यक्तिगत जानकारी और वित्तीय सम्पत्तियों को खतरे में डालते हैं, बल्कि निजी संस्थाओं की सुरक्षा और गोपनीयता को भी प्रभावित करते हैं। इसके परिणाम स्वरूप, साइबर सुरक्षा और साइबर कानूनों का सख्ती से पालन करना और जागरूकता बढ़ाना अत्यन्त महत्वपूर्ण है ताकि साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी रूप से मुकाबला किया जा सकें। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को डिजिटल वारियर का फॉर्म भी भराया गया, जिससे वह लोगों को जागरुक कर सकें स इस कार्यक्रम में मेजर मुकेश कुमार, डॉ0 ए0के0 सिंह, डॉ0 विनोद कुमार सिंह, डॉ0 अजय सिंह, डॉ0 राम किशोर सिंह डॉ0 उमाशंकर प्रसाद यादव सहित आदि लोग मौजूद रहें।




