रुधौली पुलिस टीम द्वारा चार अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

बस्ती। रुधौली पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन सिंह’ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी रूधौली स्वर्णिमा सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रूधौली विजय कुमार के नेतृत्व में रूधौली पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत संज्ञेय अपराध घटित होने कि प्रबल संभावना को देखते हुए अन्तर्गत धारा- 170,126,135 ठछैै के तहत 04 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय रवाना किया गया। श. राम नरेश पुत्र जगराम मौर्या उम्र 35 वर्ष ग्राम कुड़ी थाना रुधौली जनपद बस्ती . जंग बहादुर पुत्र कन्हई उम्र 53 वर्ष ग्राम खुटहना थाना रूधौली जनपद बस्ती उदय भान यादव पुत्र राम लखन उम्र 50 वर्ष ग्राम खुटहना थाना रूधौली जनपद बस्ती राम प्रकाश यादव पुत्र सुमेशर यादव उम्र 45 वर्ष ग्राम छितौनी थाना शिवनगर डीड़ई जनपद सिद्धार्थनगर उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह उप निरीक्षक उपेन्द्र नाथ धर दुबे . हे0 का0 सुनील दत्त सरोज . हे0 का0 दीनानाथ यादव।



