उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
कांग्रेस व सपा ने बाबा साहब अम्बेडकर जी का सिर्फ अपमान ही किया और कुछ नहीं – राम विनेश निषाद

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम ग्राम पंचायत तौलिहवा टोला फुलवरिया में मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राम विनेश निषाद की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राम विनेश निषाद ने कहा कि कांग्रेस व सपा के द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर जी को अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं किया। यही कांग्रेसियों के द्वारा बाबा साहब को चुनाव हराने का भी काम किया। इन्हीं लोगों के द्वारा आरक्षण भी नहीं मिला था। संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राम विनेश निषाद, प्रधान प्रतिनिधि कठेला शर्की, तिलक राम निषाद, छोटे लाल, राहुल गौतम, गयाराम गौतम, हरीराम गौतम, राजाराम गौतम, रामसमुझ गौतम, सन्तराम गौतम, लक्ष्मन गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।




