ग्राम प्रधान द्वारा घर के ठीक सामने बनवाया जा रहा है कूड़ा गड्डा पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

हर्रैया सतघरवा/बलरामपुर। स्थानीय विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत रसईपुरवा के मजरे रामनगर निवासी अब्दुल हफीज पुत्र सफीउल्ला ने बताया कि चुनावी रंजिश तथा जमीनी विवाद के चलते ग्राम प्रधान राम गोपाल वर्मा दबंगई के बल पर घर के ठीक सामने सटाकर कचरा घर बनवा रहे है। शहरो की तर्ज पर गांव भी साफ सफाई एवं स्वच्छ रहे। इसलिए सरकार ने इसके लिए सरकार द्वारा गांव मे कचरा घर बनवाया जा रहा है। लेकिन प्रधान दबंगई के बल पर गांव के एक परिवार के घर के ठीक सामने कचरा घर का निर्माण करा दिया है।जिससे गांव के लोगो द्वारा तरह तरह का कूड़ा कचरा डाला जाएगा। जो कूडे की ढेर से निकलने वाली गदंगी से सैकडो बीमारियों को जन्म देगी जो परिवार के लिए घातक सिद्ध होगा।पीड़ित ने जिले के आला अधिकारियो से न्याय की गुहार लगाई है। हल्का लेखपाल अवधेश यादव ने बताया कि जमीन की पैमाईश कर प्रधान के सुपुर्द किया गया है.जिम्मेदारी प्रधान की है।वही इस संबंध मे खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार आर्य ने बताया कि जांच करवाकर पीड़ित को न्याय दिलाई जाएगी।




