पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी एवं परेड का किया निरीक्षण
ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई । परेड के उपरान्त पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न शाखाओं, पुरुष एवं महिला बैरक तथा स्टोर रूम का निरीक्षण किया गया साथ ही एमटी शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन की बेहतर साफ- सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया तथा आर.टी.सी. भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया ; तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन के आदेश-कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के सम्बन्ध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी हीरालाल कन्नौजिया, क्षेत्राधिकारी पयागपुर/लाइन हर्षिता तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





