गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बहराइच : शिक्षक की असमय मौत पर शिक्षकों ने शिक्षकों ने शोक सभा कर साथी शिक्षक को दी श्रद्धांजलि

दैनिक बुद्ध का सन्देश
विशेश्वरगंज/बहराइच। जिले के विशेश्वरगंज ब्लाक में एआरपी शिक्षक के रूप में कार्यरत संतोष कुमार सिंह की असमय मौत पर साथी शिक्षकों ने शोक सभा आयोजित कर अश्रुपूर्ण नेत्रों से श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लाक संसाधन केंद्र विशेश्वरगंज पर एकत्र होकर क्षेत्र के तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं ने एआरपी सन्तोष सिंह की असमय मौत पर शोक प्रकट करते हुये दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनकी आत्मा के शांति की कामना की। खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्रा ने स्वर्गीय सन्तोष सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी असमय मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया। जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने स्वर्गीय संतोष सिंह के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि स्वर्गीय सिंह बेहद मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व थे।शिक्षा मित्र के रूप में बेसिक शिक्षा परिवार से जुड़े चौसार निवासी संतोष सिंह शिक्षक बने और अपनी कुशल क्षमता का प्रदर्शन कर अकादमिक रिसोर्स पर्सन जैसे दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे थे। अल्प समय मे उनका हम सबको छोड़कर चले जाना शिक्षा जगत की अपूर्णीय क्षति है।उन्होंने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।शोक सभा मे विकास क्षेत्र के शिक्षक सुशील मिश्रा,उमाकांत तिवारी, शरद शुक्ल, अमित मिश्रा, राजीव तिवारी, बृजेश तिवारी, विनोद पांडेय, दीनानाथ दीक्षित, रमेश पाठक, दिवाकर पांडेय, विजय प्रताप सिंह, देवी प्रसाद तिवारी, रघुनंदन मिश्रा, कमलेश सिंह, राहुल सिंह, आशीष पाण्डेय,पंकज तिवारी,राजन मिश्रा, विजय प्रभात चौहान, मीरा त्रिपाठी, प्रभुता अवस्थी, प्रतिभा गुप्ता सहित सैकड़ों शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मियों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

बाक्स………..परिजनों से मिलकर बीएसए ने हर सम्भव मदद का दिया भरोसा

एआरपी शिक्षक सन्तोष सिंह के निधन पर बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा के साथ उनके आवास पहुँचे,जहां उन्होंने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। आशीष कुमार सिंह ने मृतक शिक्षक के प्रति गहरा दुख प्रकट करते हुये परिजनों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!