गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर खंड विकास अधिकारी ने गौशालाओं में गऊ पूजन कर खिलाया गुड़ चना केला

दैनिक बुद्ध का सन्देश
गोला/गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे गोला क्षेत्र में बड़े धूमधाम से मनाया गया। कहीं पर दही हांडी फोड़ी जा रही है तो कहीं ब्रज की तरह उत्सव मनाया गया। गोला ब्लॉक के गाजेगढ़ा में सोमवार को खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह व सचिव अमित कुमार गौशाला में गौ माता का माल्यार्पण व विधि विधान से पूजन कर जन्माष्टमी का पर्व मनाया इसके बाद उन्होंने गायों का पूजन, तिलक लगा कर माला पहनाई और गुड़, चना, फल खिलाकर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया। गाय को माता का दर्जा प्राप्त है इस मौके पर खंड विकास अधिकारी गोला दिवाकर सिंह ने कहा कि श्री कृष्ण को गायों से विशेष प्रेम था। इसलिए गौशाला में गो पूजन कर उन्हें गुड़ चना खिलाया गया।गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। उनकी सेवा करना हमारा धर्म है। इस दौरान उप पशु चिकित्साधिकारी बद्रीनारायण त्रिपाठी प्रधान प्रतिनिधि सोनू चौधरी स्कूली बच्चों अधिकारी कई अन्य लोग गौ माता का पूजन करें पशुओं को हरा चना चारा गुड़ केला आज खिलाकर धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!