गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बाढ़ का कहर: डीएम ने किया मैरूण्ड ग्रामों में भोजन लंच पैकेट का वितरण

तुलसियापुर चौराहे पर बाढ़ राहत केन्द्र का किया निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। डीएम डा0 राजागणपति आर0 द्वारा तहसील शोहरतगढ़़ के अन्तर्गत मैरूण्ड ग्रामों में भोजन/लंच पैकेट एवं तुलसियापुर चौराहे पर रविवार को बाढ़ राहत केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लंच पैकेट में 08 पूड़ी, आलू सब्जी, सोयाबीन सब्जी, अचार, लड्डू पाया गया। डीएम डा0 राजागणपति आर0 ने लंच पैकेट आपूर्ति करने वाले व्यक्ति को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिकायत नही मिलनी चाहिए। इसके पश्चात तुलसियापुर-कठेला मार्ग पर स्थापित मटियार उर्फ भुतहवा में बाढ़ राहत सामग्री वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया गया। बाढ़ राहत केन्द्र से लेखपालों द्वारा ग्रामों में ग्राम प्रधान के माध्यम से नाव से ले जाकर राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। राहत सामग्री में 15 सामग्री है जिसमें आलू 10 किग्रा., आटा 10 किग्रा, चावल 10 किग्रा, भुना चना 02 किग्रा, गुड़ 1 किग्रा, विस्किट 10 पैकेट, माचिस 01 पैकेट, मोमबत्ती 01 पैकेट, नहाने का साबुन 02 पीस, लाई 05 किग्रा अन्य खाद्य सामग्री दिया जा रहा है।

डीएम डा0 राजागणपति आर0 ने बाढ़ राहत केन्द्र पर उपस्थित एसडीएम चन्द्रभान सिंह एवं हल्का लेखपाल को निर्देश दिया कि आप सभी लोग मैरूण्ड ग्रामों में बने रहेगें। किसी भी प्रकार की समस्या जनता को न होने पायें। लगातार एसडीएम, तहसीलदार के सम्पर्क में रहेगें। गर्भवती महिलाओ के बारे में आपके पास पूरी सूचना होनी चाहिए। यदि किसी गर्भवती महिला का शीघ्र प्रसव होना है, तो उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जायें। इसके पश्चात उप स्वास्थ्य केन्द्र तालकुन्डा का डीएम डा0 राजागणपति आर0 द्वारा निरीक्षण किया गया। उप स्वास्थ्य केन्द्र तालकुन्डा पर जिन डाक्टरों की ड्यूटी थी, वह सभी उपस्थित पाये गयें। एएनएम नीलम से डिलेवरी रजिस्टर, टीकाकरण रजिस्टर को देखा गया। एएनएम को रजिस्टर पूर्ण नही पाया गया। रजिस्टर पूर्ण न होने पर डीएम द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण रजिस्टर में महिलाओ का अंकन सही नही था। डिलेवरी के उपरान्त महिलाओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि दी जाती है उसे नही दिया गया था, कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। डीएम ने एएनएम को गर्भवती महिलओं का बैंक खाता खुलवाने का निर्देश दिया, जिससे प्रोत्साहन राशि उनके खाते में प्रेषित की जा सकें। डीएम ने उपस्थित डाक्टर को निर्देश दिया कि एएनएम को चेतावनी निर्गत करते हुए मुझे भी अवगत कराया जायें। 01 माह पश्चात पुनः मेरे द्वारा निरीक्षण किया जायेगा। सभी रजिस्टर पूर्ण पाये जायें। डीएम ने ग्राम प्रधान राम सरन चौहान को आशा की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव बनाकर आशा की नियुक्ति करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button