संतकबीरनगर : खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत चार की हालत गंभीर गोरखपुर रेफर
जमीनी विवाद को लेकर हुआ संघर्ष, चली गोलियां युवक की मौत

दैनिक बुद्ध का सन्देश
संतकबीरनगर। खलीलाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुई में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से मौके पर मौत व चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल योगेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय राम लखन यादव उम्र 60 वर्ष लगभग ने बताया कि विपक्षी गढ़ से पुराना जमीनी विवाद था, जिसकी पक्की पैमाइश होकर पत्थर गाड़ दिया गया था, 8 जून रात लगभग 7:00 बजे के आसपास विपक्षीगढ़ पैमाइश हुए पत्थर से ज्यादा मेरी जमीन पर मिट्टी पाट कर कब्जा कर रहे थे, धर्मेंद्र यादव पुत्र राम नैन यादव उम्र लगभग 32 वर्ष मिट्टी पाट रहे लोगों को रोकने के लिए गया
बताया जाता है कि पहले से ही घातक हथियार तलवार , बांकि, बंदूक,से लैस लोगो ने हमला कर दिया,और धर्मेंद्र यादव को मौके पर गोली मार दी जिन्हे डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया, बीच बचाव करने गए बजरंगी पुत्र राम लखन उम्र लगभग 53 वर्ष, धर्मदेव यादव पुत्र योगेंद्र यादव उम्र लगभग 21 वर्ष, सुशील कुमार यादव उम्र लगभग 25 वर्ष, योगेंद्र यादव पुत्र राम नैन यादव उम्र लगभग 60 वर्ष को तलवार बांकि हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया,जिन्हे इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया, स्थिति को गंभीर देखते हुए दुधारा थाना, बखिरा थाना, खलीलाबाद थाना, महुली थाना, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के दिशा निर्देश में तैनात कर दी गई।




